भीमताल के स्कूल परिसर में पेड़ गिरने से  वाहन हुए क्षतिग्रस्त

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

भीमताल। केंद्रीय स्कूल के प्रांगण में भारी भरकम पेड़ गिरने से हड़कंप मच गया। गनीमत यही रही की जिस समय पेड़ गिरा उसे वक्त कोई बच्चा स्कूल परिसर में नहीं था।

पेड़ गिरने से स्कूल परिसर में खड़ी गाड़ियां दबकर क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि जिस वक्त हादसा हुआ उस समय गाड़ियों में कोई मौजूद नही था।

जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। वही स्कूल प्रबंधन ने आरोप लगाया कि वन विभाग को इस पेड़ को काटने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया।

लेकिन वन विभाग द्वारा इस पेड़ को काटने की अनुमति नहीं मिल पाई जिस कारण यह पेड़ गिरने से दो कार क्षतिग्रस्त हो गई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर, ₹7,412 करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी; खिलाड़ियों को मुफ्त बस यात्रा का लाभ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.