नैनीताल के भीमताल में ग्राफिक एरा की छात्रा ने फांसी लगाकर  जीवन लीला की समाप्त

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भीमताल क्षेत्र के एक निजी विश्विद्यालय की छात्रा का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। आनन फानन में कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।

जिसके बाद छात्रा को एम्बुलेंस से सीएचसी भवाली लाया गया। जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार उर्वशी तोमर 18 पुत्री राम कृष्ण सिंह तोमर निवासी वेदनाथ पुरम लखनऊ भीमताल क्षेत्र के एक निजी विश्वविद्यालय में बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।

बुधवार को छात्रा का शव कमरे में लटका मिला। आनन फानन में उसे सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में धूमधाम से मनाया गया महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में दिखा भक्ति और आस्था का संगम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.