ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। भाजपा के रामगढ़ बूथ अध्यक्ष गोपाल सिंह जीना ने कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है।

कहा है कि बीती 24 मई को देर शाम वे नथुवाखान बाजार से घर की तरफ आ रहे थे। गुलाबघाटी के पास एक दुकान में पहुंचे तो वहां कुछ लोग आए और गाली-गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे।

गोपाल सिंह ने कहा कि वह वहां से किसी तरह जान बचाकर भागे। उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है।

कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश और सीटों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, विषयवार सीटें बढ़ाने की मांग
error: Content is protected !!