हल्द्वानी में भुट्टा पार्टी का आयोजन 

मोटे अनाज को लेकर जागरूकता

21 अगस्त को होगी भुट्टा पार्टी 

आयोजक ने साझा की जानकारी  

हल्द्वानी। समाज में मोटे अनाज के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मोटे अनाज को देश दुनिया में पहचान दिलाने को लेकर हल्द्वानी के नैनीताल रोड़ स्थित निजी बैंकट हाल में एक प्रेस वार्ता की गई।

जिसमें भुट्टा पार्टी को लेकर आयोजक भुबन जोशी ने बताया कि नैनीताल में देश विदेशों से हर साल लाखों लोग घुमने आते हैं।

बता दें भुट्टा पार्टी में उत्तराखंड में होने वाली मोटे अनाज की खेती को लेकर लोगों में जागरूकता फैलेगी।

वही बरसात के समय सबसे ज्यादा होने वाले मोटे अनाज मक्का यानी भुट्टे के बारे में सोचते ही सभी लोगों के मुँह में स्वाद जग जाता है।

जिसको लेकर इस बार हल्द्वानी में उनकी समिति बृहस्पतिवार 21 अगस्त को भुट्टा पार्टी करने जा रही है ,जिसमें मोटे अनाज से बने उत्पादों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भवाली में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से मलबा गिरने से दो की मौत, एक घायल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.