उत्तराखंड के टिहरी जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ. कुंजापुरी मंदिर जाने वाले मार्ग पर एक निजी यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200-250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में कम से कम पांच लोगों के मारे जाने की आशंका है, जबकि दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

बस में मुख्य रूप से स्थानीय लोग और कुंजापुरी मंदिर के दर्शन को जा रहे श्रद्धालु सवार थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 9:30 बजे तेज मोड़ पर चालक बस का संतुलन नहीं संभाल पाया और वाहन सड़क से फिसलकर सीधे खाई में जा गिरा. दुर्घटना इतनी भयावह थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और उसका बड़ा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा टिहरी के नरेंद्र नगर में कुंजापुरी मंदिर के पास हुई बस दुर्घटना की खबर बेहद हृदयविदारक है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

दुर्घटना में घायलों को जिला प्रशासन और एसडीआरएफ द्वारा नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है और गंभीर रूप से घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है. इस संबंध में, मैं स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में हूं।”

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के गांवों के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे. रस्सियों, बांस-बल्ली और जो भी साधन उपलब्ध थे, उनका इस्तेमाल कर ग्रामीणों ने सबसे पहले घायलों को निकालना शुरू किया।

इसके कुछ ही देर बाद पुलिस, SDRF की टीम और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

खड़ी चट्टानों और घने जंगल के बीच चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किलें आईं, लेकिन सभी मिलकर लगातार प्रयास करते रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  SSP मंजुनाथ टीसी की सराहनीय पहल, जागरूकता में नया ट्विस्ट! रामलीला मैदान में सेल्फी पॉइंट, लोकल टीवी पर साइबर सुरक्षा की छोटी-छोटी क्लिप; जन-जन तक पहुंच रहा ठगी से बचाव का संदेश
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.