ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। ‘ड्रग फ्री देवभूमि मिशन’ को प्रभावी रूप से लागू करते हुए मंजूनाथ टी सी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।

बनभूलपुरा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 121 ग्राम स्मैक (लगभग 36 लाख रुपये कीमत) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

बनभूलपुरा में बड़ी कार्रवाई

22 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गौला बाईपास रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी में उसके पास से 121 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

अभियुक्त का विवरण:

मोहम्मद उमेर (24 वर्ष), निवासी अजीज गली, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (वर्तमान निवासी टांडा, शेखपुरा)।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 31/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

नवंबर से अब तक 55 तस्करों पर कार्रवाई

एसएसपी के कुशल नेतृत्व में नवंबर माह से अब तक 55 नशा तस्करों के खिलाफ 44 अभियोग दर्ज किए जा चुके हैं। इस अवधि में पुलिस ने—

7.96 किलो चरस

768.32 ग्राम स्मैक

83 किलो गांजा

180 नशे की गोलियां

24 कैप्सूल

993 नशीले इंजेक्शन

बरामद किए हैं।

अन्य क्षेत्रों में भी सख्त कार्रवाई

▪️ रामनगर: 9.84 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।

▪️ लालकुआं: 7.68 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।

पुलिस टीम को सम्मान

इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में उ0नि0 मनोज यादव, कानि० दिलशाद अहमद, कानि० भूपेन्द्र जेष्ठा (SOG) और कानि० संतोष बिष्ट (SOG) शामिल रहे। एसएसपी नैनीताल द्वारा टीम को 2000 रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गई है।

एसएसपी का स्पष्ट संदेश है, “नशे का कारोबार करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। हमारा लक्ष्य नैनीताल जिले को पूरी तरह नशामुक्त बनाना है।”

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नंदा देवी महोत्सव: एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा, लगातार पैदल गश्त और जागरूकता जारी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.