ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : लगातार बारिश से लबालब हुई नैनी झील, 88.5 फीट पहुंचा जलस्तर; खतरे को देखते हुए खोले गए दोनों गेट, लगातार छोड़ा जा रहा पानीनैनीताल में मानसून का कहर: कृष्णापुर में मकान की नींव खिसकी, कभी भी गिर सकता है घर; 53 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तहल्द्वानी : किसान नरेंद्र सिंह मेहरा को केंद्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति में हुए नामितभीमताल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्रीहल्द्वानी में Instagram पर ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बनकर घूम रहा था युवक, फौजी वर्दी और फर्जी Army ID का किया इस्तेमाल; AI से बनाई मॉर्फ्ड फोटो, एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने किया पर्दाफाश

एसएसपी . मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चल रहे अभियान में रामनगर पुलिस को मिली दोहरी सफलता, अवैध हथियार और गांजे की खेप बरामद।

रामनगर/नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रामनगर पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तमंचे तथा दूसरे आरोपी को करीब छह किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने पहली कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पर नई बस्ती, पूछड़ी निवासी राजू (26 वर्ष) को रेलवे के खाली मैदान में शीशम के पेड़ के नीचे से अवैध .315 बोर तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 185/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने नई बस्ती गुलरघट्टी निवासी अनमोल कुमार (25 वर्ष) को 5.987 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध एफआईआर संख्या 184/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों, अवैध हथियार रखने वालों और नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध एवं नशा तस्करी पर प्रभावी प्रहार माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में भारी बारिश का खतरा, 2 सितंबर को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.