ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : लगातार बारिश से लबालब हुई नैनी झील, 88.5 फीट पहुंचा जलस्तर; खतरे को देखते हुए खोले गए दोनों गेट, लगातार छोड़ा जा रहा पानीनैनीताल में मानसून का कहर: कृष्णापुर में मकान की नींव खिसकी, कभी भी गिर सकता है घर; 53 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तहल्द्वानी : किसान नरेंद्र सिंह मेहरा को केंद्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति में हुए नामितभीमताल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्रीहल्द्वानी में Instagram पर ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बनकर घूम रहा था युवक, फौजी वर्दी और फर्जी Army ID का किया इस्तेमाल; AI से बनाई मॉर्फ्ड फोटो, एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने किया पर्दाफाश

हल्द्वानी-काठगोदाम के होटलों में अग्नि सुरक्षा जांच, कई खामियां मिलने पर चालानी कार्रवाई

हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच के लिए गठित संयुक्त समिति ने बुधवार को हल्द्वानी एवं काठगोदाम क्षेत्र के विभिन्न होटल और गेस्ट हाउसों का निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में राजस्व, अग्निशमन, पर्यटन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल रहे।

संयुक्त टीम ने होटल कुटुम्ब और होटल इमपिरियो (नैनीताल रोड) के साथ ही होटल रेडियम तथा एन.जेड. गेस्ट हाउस (काठगोदाम) का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अग्निशमन विभाग से जारी फायर एनओसी, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था, जल भंडारण, अग्निशमन हेतु जल उपलब्धता, पार्किंग व्यवस्था समेत विभिन्न सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियां और अभिलेखीय त्रुटियां पाई गईं। इस पर संयुक्त समिति ने मौके पर ही चालानी कार्रवाई की। साथ ही जांच में यह भी सामने आया कि दो होटलों का पर्यटन विभाग में पंजीकरण नहीं था, जिसके चलते पर्यटन विभाग द्वारा उनके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए होटल, गेस्ट हाउस और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ ऐसे निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें :  पिछले 48 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश से भीमताल नगर का जनजीवन अस्त-व्यस्त

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.