ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : लगातार बारिश से लबालब हुई नैनी झील, 88.5 फीट पहुंचा जलस्तर; खतरे को देखते हुए खोले गए दोनों गेट, लगातार छोड़ा जा रहा पानीनैनीताल में मानसून का कहर: कृष्णापुर में मकान की नींव खिसकी, कभी भी गिर सकता है घर; 53 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तहल्द्वानी : किसान नरेंद्र सिंह मेहरा को केंद्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति में हुए नामितभीमताल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्रीहल्द्वानी में Instagram पर ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बनकर घूम रहा था युवक, फौजी वर्दी और फर्जी Army ID का किया इस्तेमाल; AI से बनाई मॉर्फ्ड फोटो, एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने किया पर्दाफाश

नैनीताल। कैंची धाम स्थापना दिवस से पहले श्रद्धालुओं और कुमाऊंवासियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। भवाली-दूनीखाल-रातीघाट बाईपास मार्ग पर बनाए गए बेली ब्रिज का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

बुधवार दोपहर बाद पुल पर वाहनों का ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल सफल रहने पर गुरुवार को विधिवत उद्घाटन के बाद बाईपास मार्ग सभी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि बाईपास मार्ग शुरू होने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और कैंची धाम सहित पूरे कुमाऊं क्षेत्र को इसका लाभ मिलेगा।

कैंची धाम में हर वर्ष बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए तीन वर्ष पूर्व भवाली सेनिटोरियम से रातीघाट तक बाईपास निर्माण की योजना तैयार की गई थी। इस परियोजना को वर्ष के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, 15 जून को होने वाले कैंची धाम स्थापना दिवस समारोह में इस बार दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री धामी और पर्यटन मंत्री Satpal Maharaj ने स्थायी पुल बनने से पहले बेली ब्रिज का निर्माण 15 जून से पूर्व पूरा करने के निर्देश दिए थे। पुल पर प्लेट और वेयरिंग लगाने का कार्य बुधवार तक पूरा कर लिया जाएगा।

मेले के लिए बनेगा ग्रीन कॉरिडोर

15 जून को आयोजित होने वाले कैंची धाम मेले के दौरान हल्द्वानी से कैंची धाम तक विशेष ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा। भारी भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए यह व्यवस्था एंबुलेंस, फायर टेंडर, पुलिस और प्रशासनिक वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में Instagram पर ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बनकर घूम रहा था युवक, फौजी वर्दी और फर्जी Army ID का किया इस्तेमाल; AI से बनाई मॉर्फ्ड फोटो, एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने किया पर्दाफाश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.