ब्रेकिंग न्यूज़

स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार, 19 महिलाओं का रेस्क्यू

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि 19 महिलाओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित संरक्षण में लिया गया है।

पुलिस को लंबे समय से मिल रही गोपनीय सूचनाओं और स्थानीय शिकायतों के आधार पर पंतनगर, रुद्रपुर और ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के स्पा सेंटरों को चिन्हित किया गया था।

इसके बाद पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और स्थानीय थानों की संयुक्त टीमों ने एक साथ दबिश देकर कई स्थानों पर अनैतिक गतिविधियों का खुलासा किया।

कार्रवाई के दौरान ग्राहकों और संचालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पंतनगर क्षेत्र के मेट्रोपोलिस मॉल स्थित स्पा सेंटरों पर कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में भी आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज हुआ है। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर चालान की कार्रवाई भी की गई।

पुलिस के अनुसार रेस्क्यू की गई महिलाओं का मेडिकल परीक्षण, काउंसलिंग और पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध और अनैतिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत ऐसे नेटवर्क के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : नन्दा देवी महोत्सव के महाभंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.