ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड में आईएएस-पीसीएस समेत 11 अफसरों के तबादले, विशाल मिश्रा रुद्रप्रयाग के डीएम, बाजपेयी फिर हल्द्वानी के सिटी मजिस्ट्रेट

देहरादून। कार्मिक विभाग ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के कुल 11 अधिकारियों के तबादले कर दिए। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं।

आईएएस विशाल मिश्रा को नया जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग नियुक्त किया गया है। वहीं रुद्रप्रयाग के डीएम रहे प्रतीक जैन को प्रबंध निदेशक Garhwal Mandal Vikas Nigam (जीएमवीएन), निदेशक जल जीवन मिशन और परियोजना निदेशक नमामि गंगे की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संजय कुमार को निदेशक सेवायोजन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एमडी SIDCUL सौरभ गहरवार को अपर सचिव उद्योग का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।

अन्य तबादलों में—

नरेंद्र सिंह भंडारी को अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन

विनोद गिरी गोस्वामी को अपर सचिव आवास एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण

गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण

सुरेश जोशी को अपर सचिव जनगणना

कवीन्द्र सिंह को अपर सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग बनाया गया है।

इसके अलावा त्रिलोक सिंह को एमडी शुगर मिल नियुक्त किया गया है और उनसे आयुक्त गन्ना का प्रभार वापस ले लिया गया है।

एपी बाजपेयी को सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी तथा कमलेश मेहता को एसडीएम टिहरी बनाया गया है।

प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को शासन की कार्यप्रणाली में तेजी और समन्वय बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : पदोन्नति के बाद टिहरी में नई जिम्मेदारी संभालेंगे अमित कुमार सैनी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.