ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

76 करोड़ की लागत से बन रहा सिग्नेचर ब्रिज टूटा, लोगों ने लगाया लापरवाही का आरोप

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से ब्रिज गिरने का मामला सामने आया है. गुरुवार की शाम प्रदेश में अचानक से बन रहा पहला सिग्नेचर ब्रिज टूट गया।

जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया. बता दें कि प्रदेश का पहला सिग्नेचर पुल रुद्रप्रयाग के नरकोटा जिले में बन रहा है।

76 करोड़ की लागत से बन रहा सिग्नेचर ब्रिज अचानक से टूट गया. इसका काम आरसीसी कंपनी कर रही है. यह पुल रुद्रप्रयाग जिले के बद्रीनाथ हाईवे के नरकोटा में बन रहा है।

घटना पर अधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बन रहा पुल दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस घटना में किसी के घायल होने की खबर अब तक सामने नहीं आई है।

उत्तराखंड में टूटा पहला सिग्नेचर ब्रिज

वहीं, ब्रिज टूटने की घटना पर एक अधिकारी ने कहा, ‘घटना शाम 4.15 बजे हुई. नींव बरकरार है. केवल टावर ढह गया. एक तकनीकी समिति घटना की जांच करेगी देखेगी कि क्या गलत हुआ।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि आमतौर पर हर रोज 40 कर्मचारी काम करते हैं, लेकिन आज पुल पर कोई काम नहीं कर रहा था।

घटना पर स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्रिज का निर्माण में घटिया प्रोडक्ट लापरवाही पूर्वक चल रहा है।

यह भी पढ़ें :  व्यापारियों की समस्याओं पर सीएम धामी का भरोसा—“आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.