ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

नैनीताल के मुक्तेश्वर मोटर मार्ग बड़े-बड़े गड्ढे होने से लोग परेशान 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

भीमताल। सरकार ने गड्डा मुक्त करने के आदेश दिए हैं और अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है,नैनीताल का मुक्तेश्वर 13 जिले 13 डेस्टिनेशन में सुमार जरूर है लेकिन यहां सड़कों की हालत ज्यादा खराब है।

जबकि पूरे देश से यहां टूरिस्ट पहुंचते हैं। सड़कों की हालत आप देख सकते हैं कैसे 1 साल से सड़क में गड्ढे बने हैं, लेकिन मजाल है।

कोई इनकी सुध ले, इससे भी बड़ी बात ये है कि 2 बार मुख्यमंत्री और एक बार राज्यपाल इस सड़क से गये हैं और लगातार वीआईपी मूवमेंट यहां जारी रहता है।

हालात ये है कि इस सड़क में गड्ढे या फिर गड्ढों में सड़क समझ से परे है। सिर्फ सरगाखेत से मुक्तेश्वर की ये हालात नहीं है बल्कि मुक्तेश्वत धानाचूली को जोड़ने वाली सभी सड़कों का कमवेश यही हाल है।

अब इस सड़कों की इस हालत से स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी परेशान तो हैं ही और बड़े हादसे को भी दावत ये सड़कें दे रही हैं।

आपको बतादें की नैनीताल का मुक्तेश्वर टॉप पर्यटन स्थलों में शामिल है और कौशानी रानीखेत से ज्यादा पर्यटक यहां पहुंचते हैं।

साल भर पर्यटक यहां की सुंदरता देखने आते हैं, लेकिन खराब सड़कों की हालत पर्यटकों के सफर पर ग्रहण लगा रहे हैं।

हालांकि जिला प्रशासन जल्द सड़क ठीक करने की बात अब कर रहा है।

यह भी पढ़ें :  सार्वजनिक स्थान पर अराजकता फैलाने वालों पर हल्द्वानी पुलिस का शिकंजा, 6 गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!