ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

नैनीताल के भीमताल झील में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नगर के भीमताल झील में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है।जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे के ले लिया।

जानकारी के अनुसार भीमताल झील में एक 25 वर्षीय युवक के शव को स्थानीय बोट चालक ने देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने स्थानीय बोट चालकों की मदद से पुलिस ने शव को झील के किनारे पर पहुंचाया।इसके बाद पुलिस द्वारा शव की पड़ताल की गई।युवक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

युवक की उम्र 25 साल के आसपास का बताई जा रही है।युवक का शव तीन-चार दिन पुराना होने की बात कही गई है।

पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों से शव की पहचान कराई जा रही है उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

शव को निकालते वक्त भीमताल झील के आसपास स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया लोगों द्वारा शव की शिनाख्त की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  ऑपरेशन प्रहार का असर: नशे में वाहन दौड़ाना पड़ा भारी, 6 गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!