ब्रेकिंग न्यूज़

पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 3 रुपये घटाई, डीजल पर सीधा 10 रुपये की कटौती

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते ऊर्जा संकट के बीच केंद्र सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती का फैसला लिया है। सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया है, जबकि डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया गया है।

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव और युद्ध की स्थिति के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे वैश्विक बाजार में कीमतों में तेजी देखी जा रही है। ऐसे में सरकार का यह कदम पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बढ़ने से रोकने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

सरकार के इस फैसले से उम्मीद है कि तेल कंपनियां कीमतों में बढ़ोतरी नहीं करेंगी और आम लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि, अंतिम कीमतों पर असर तेल कंपनियों के फैसले पर निर्भर करेगा।

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और अगले 60 दिनों के लिए वैकल्पिक स्रोतों से पर्याप्त कच्चे तेल की आपूर्ति सुनिश्चित कर ली गई है। सभी पेट्रोल पंप सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं और कहीं भी राशनिंग लागू नहीं की गई है।

हालांकि, कुछ छोटे शहरों में ‘कैश-एंड-कैरी’ व्यवस्था लागू होने के कारण आपूर्ति में आंशिक दिक्कतें सामने आई हैं। वहीं, हाल के दिनों में पेट्रोल-डीजल की मांग में अचानक उछाल देखा गया है। पिछले दो दिनों में देशभर में बिक्री में 15 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि कुछ स्थानों पर यह बढ़ोतरी 50 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

सरकार ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण न करें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  16 सितंबर को होगा 124वें श्री नंदा देवी महोत्सव का भव्य शुभारंभ, 17 को निकलेगा कदली वृक्ष का नगर भ्रमण

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.