ब्रेकिंग न्यूज़
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की पहल से गौवंश संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, सिलौटी पंत में गौशाला निर्माण के लिए ज़मीन हस्तांतरण को मंज़ूरीरेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले अलर्ट मोड पर नैनीताल पुलिस, बनभूलपुरा में भारी सुरक्षा बल तैनातनैनीताल में दूसरे दिन भी ‘हनुमान अंश’ का निशुल्क प्रदर्शन, 300 से अधिक दर्शकों ने देखी नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्महल्द्वानी के बड़े कारोबारी के दो बेटे संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश, 24 घंटे से अधिक समय से ICU में भर्तीनैनीताल : दूषित पानी से दो मौतों के बाद ज्योलीकोट में फूटा जनाक्रोश,जिम्मेदार अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग

भीमताल में गौवंश संरक्षण को बड़ी सौगात: सिलौटी पंत-नौकुचियाताल में गौशाला निर्माण के लिए 1 हेक्टेयर भूमि निःशुल्क हस्तांतरित

भीमताल। कैबिनेट मंत्री एवं भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा के अथक प्रयासों के बाद भीमताल क्षेत्र में गौवंश संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। सरकार ने सिलौटी पंत, नौकुचियाताल क्षेत्र में गौशाला निर्माण के लिए 1.000 हेक्टेयर भूमि नगर पालिका परिषद भीमताल को निःशुल्क हस्तांतरित करने की मंजूरी प्रदान कर दी है।

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि सरकार की ओर से भूमि हस्तांतरण के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र में गौवंश संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा बेसहारा एवं निराश्रित गौवंश की समस्या के समाधान में भी इससे बड़ी मदद मिलेगी।

मंत्री कैड़ा ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार गौवंश के संरक्षण, देखभाल और बेहतर प्रबंधन के लिए लगातार कार्य कर रही है। सिलौटी पंत-नौकुचियाताल क्षेत्र में प्रस्तावित गौशाला बनने के बाद बेसहारा गायों और अन्य निराश्रित गौवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि नई गौशाला के निर्माण से गौवंश के स्वास्थ्य, देखभाल और संरक्षण की व्यवस्था बेहतर होगी। साथ ही सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। किसानों को भी खेतों और फसलों को बेसहारा पशुओं से होने वाले नुकसान से राहत मिलने की संभावना है।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि भूमि नगर पालिका परिषद भीमताल को हस्तांतरित किए जाने के बाद अब गौशाला के निर्माण और भविष्य में उसके संचालन की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद संभालेगी। इससे क्षेत्र में गौवंश के व्यवस्थित प्रबंधन के लिए स्थायी व्यवस्था विकसित की जा सकेगी।

उन्होंने कहा कि यह पहल केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक रूप से भी क्षेत्र के लोगों के लिए लाभकारी साबित होगी। गौशाला बनने से एक ओर निराश्रित गौवंश को संरक्षण मिलेगा, वहीं दूसरी ओर सड़क दुर्घटनाओं और किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान जैसी समस्याओं पर भी नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी।

इस निर्णय का स्थानीय निवासियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया है। लोगों ने इसे भीमताल क्षेत्र में गौवंश की स्थिति में सुधार लाने की दिशा में एक सराहनीय और दूरगामी कदम बताया है। स्थानीय लोगों ने गौशाला निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने की पहल पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गौशाला बनने से लंबे समय से चली आ रही बेसहारा गौवंश की समस्या के समाधान में काफी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : न्यूनतम वेतन, पेंशन और नियमितीकरण की मांग को लेकर आशाओं का प्रदर्शन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.