ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी  ने हल्द्वानी नगर निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 31 नेताओं को 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर उनकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर दी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अनुमति और जिला प्रभारी कैलाश शर्मा से विचार-विमर्श के बाद यह कार्रवाई की।

निष्कासित नेताओं में कई पूर्व और निवर्तमान पार्षद भी शामिल हैं। इन नेताओं ने विभिन्न वार्डों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

इससे पहले, उत्तराखंड निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 47 नेताओं को भी भाजपा से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया था।

इनमें देहरादून महानगर के कई नेता शामिल थे, जिन्होंने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ा या अन्य दलों से चुनाव में भाग लिया था।

भाजपा ने यह कदम पार्टी अनुशासन को बनाए रखने और संगठन के खिलाफ कार्य करने वाले सदस्यों पर सख्त कार्रवाई के उद्देश्य से उठाया है।ब्रेकिंग न्यूज ! हल्द्वानी : पार्टी विरोधी गतिविधियों पर भाजपा ने कई नेताओं की सदस्यता की समाप्त

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी का आज हल्द्वानी दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवाद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.