ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड उच्च न्यायालय में 9 वे न्यायाधीश के रूप में आलोक मेहरा शुक्रवार को लेंगे शपथ

उत्तराखंड उच्च न्यायालय  9 वे न्यायाधीश के रूप में आलोक मेहरा मिले, अधिवक्ताओं में खुशी की लहर 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नैनीताल के वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक मेहरा को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उच्च न्यायालय बार संघ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

देश के कानून मंत्री ने बुधवार देर शाम आलोक मेहरा को न्यायाधीश बनाए जाने की घोषणा की।

उच्चतम न्यायालय की कोलेजियम ने अक्टूबर 2023 में उनकी नियुक्ति की संस्तुति की थी, लेकिन मामला पिछले 15 महीनों से लंबित था।

अब राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद उनके न्यायाधीश बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

संभावना जताई जा रही है कि उनका शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : सीआरएसटी इंटर कॉलेज में कुमाऊं विश्वविद्यालय के इनोवेशन एवं इन्क्यूबेशन सेल ने आयोजित की आउटरीच कार्यशाला

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.