ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में गौरापड़ाव डकैती कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चैन व ₹15 हजार बरामदऑपरेशन हॉटस्पॉट-2026 में नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय सिंडिकेट का भंडाफोड़; मुख्य सरगना समेत 6 गिरफ्ताररामगढ़ में गूंजे कृष्ण भक्ति के स्वर, भव्य झांकी में भक्ति के रंग में रंगे हरीश पनेरूनैनीताल: सेंट जेवियर्स स्कूल में गुरु-शिष्य परंपरा के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समांश्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भिंगराड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरीश पनेरु ने कहा—लोक संस्कृति हमारी सबसे बड़ी पहचान

भाजपा सांसद के बेट व गनर ने दिखाई दंबगई, ट्रैफिक नियमों की उड़ाई धज्जियां,भारतीय जनता पार्टी के सांसद की गाड़ी का कटा चालान

 ऋषिकेश। ट्रैफिक नियम तोड़ने पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद की गाड़ी का चालान कट गया। पुलिस ने जब यह कार्रवाई की, तब गाड़ी में यूपी सांसद के बेटे और गनर समेत सात लोग बैठे थे।

इस दौरान सांसद के बेटे ने सत्ता की हनक दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के सामने एक भी नहीं चली। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

हूटर बजाकर ट्रैफिक नियमों को तोड़ा

ऋषिकेश के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलाश गेट पुलिस चौकी के पास कानपुर देहात के सांसद देवेंद्र सिंह की कार पहुंची। यहां ट्रैफिक जाम लगा था तो विपरीत दिशा से सांसद की कार हूटर बजाकर ट्रैफिक नियम तोड़ने लगी, जिससे विपरीत दिशा से आ रही गाड़ियों की भी लंबी कतारें लग गईं।

चौकी प्रभारी ने कार का काटा चालान

कैलाश गेट चौकी के प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत को यह बात अच्छी नहीं लगी और उन्होंने सांसद की कार को रोक लिया। पूछताछ करने पर सांसद के बेटे और गनर सत्ता की हनक दिखाकर चौकी प्रभारी को डराने लगे, लेकिन चौकी प्रभारी ने ईमानदारी से ड्यूटी करते हुए कार का चालान काट कोर्ट भेज दिया। चालान से बचने के लिए सांसद के बेटे ने यूपी के कई अधिकारियों से बात कराई, लेकिन चौकी प्रभारी नहीं माने।

कार के शीशे पर लिखा था सांसद

चौकी प्रभारी ने बताया कि कार में सांसद मौजूद नहीं मिले। कार के शीशे पर सांसद लिखा और हूटर लगा मिला है। जाम के बीच विपरीत दिशा में हूटर बजाकर ट्रैफिक नियम भी तोड़ा गया, इसलिए इसलिए कार का चालान काटकर कोर्ट भेज दिया गया। सांसद के बेटे ने बताया कि वह कानपुर से शिवपुरी घूमने के लिए आए हुए थे।

यह भी पढ़ें :  SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती का असर,24 घंटे में चोरी का खुलासा: भवाली पुलिस ने 12 तोला सोना किया बरामद, 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.