ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में गौरापड़ाव डकैती कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चैन व ₹15 हजार बरामदऑपरेशन हॉटस्पॉट-2026 में नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय सिंडिकेट का भंडाफोड़; मुख्य सरगना समेत 6 गिरफ्ताररामगढ़ में गूंजे कृष्ण भक्ति के स्वर, भव्य झांकी में भक्ति के रंग में रंगे हरीश पनेरूनैनीताल: सेंट जेवियर्स स्कूल में गुरु-शिष्य परंपरा के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समांश्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भिंगराड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरीश पनेरु ने कहा—लोक संस्कृति हमारी सबसे बड़ी पहचान

नैनीताल। मसूरी-नैनीताल समेत उत्तराखंड के तमाम पर्यटक स्थल इन दिनों पैक हैं। खासकर सप्ताहांत पर पर्यटकों का हुजूम उमड़ रहा है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में भीषण गर्मी से निजात पाने लोग उत्तराखंड की वादियों में पहुंच रहे हैं।

खासकर हिल स्टेशन सैलानियों से फुल हो गए हैं। इसके अलावा झरने और झील वाले पर्यटक स्थलों पर बड़ी संख्या में स्थानीय पर्यटक भी पहुंच रहे हैं।

मसूरी और नैनीताल के साथ ही लैंसडौन, टिहरी झील, औली, ऋषिकेश, बुरांसखंडा, कांणाताल, धनोल्टी, चकराता, मुनस्यारी, रानीखेत आदि में जबरदस्त भीड़ है। इस दौरान वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण जगह-जगह जाम से भी जूझना पड़ रहा है।

एक ओर चरम पर चारधाम यात्रा

उत्तराखंड में एक ओर चारधाम यात्रा चरम पर है। वहीं, स्कूलों की छुट्टियां पड़ने से विभिन्न राज्यों के सैलानी परिवार समेत उत्तराखंड का रुख करने लगे हैं। प्रदेश के ज्यादातर पर्यटक स्थल भीड़ से पट गए हैं। सप्ताहांत पर मैदानी क्षेत्रों के पर्यटक मसूरी और आसपास क्षेत्र के पर्यटक स्थलों पर उमड़े।

दिन में पर्यटक झरने का आनंद लेने कैंपटी फाल पहुंचे और यहां पानी में उतरकर चिलचिलाती धूप व गर्मी से निजात पाई। वहीं, शाम ढलते-ढलते पर्यटकों का जमावड़ा मसूरी के माल रोड और सभी बाजार में लगने लगा। रात तक पर्यटक उमस भरे इस मौसम में मसूरी की वादियों का लुत्फ उठाते रहे।

होटल, गेस्ट हाउस व रिसॉर्ट भी फुल

होटल, गेस्ट हाउस व रिसार्ट में करीब 85 प्रतिशत आक्यूपेंसी रही। वहीं, पर्यटकों के आवागमन के कारण मसूरी बाजार के अलावा कैंपटी फाल रोड, देहरादून-मसूरी हाईवे पर वाहनों का अत्याधिक दबाव रहा। इस कारण वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। कई बार बीच-बीच में जाम लगा तो पुलिस ने खुलवा दिया।

वहीं, नैनीताल में शनिवार के बाद रविवार को भी पर्यटकों की भीड़ उमड़ने से अधिकांश होटलों के कमरे फुल हो गए। वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण सुबह से ही पर्यटक वाहनों को एंट्री प्वाइंट पर ही रोक शटल से शहर तक भेजा गया। जिसके बावजूद संपर्क मार्गों व शहर के भीतर जाम की स्थिति बनी रही।

टिहरी झील भी सैलानियों को कर रही आकर्षित

इन दिनों टिहरी झील में भी जल क्रीड़ा के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़ रहे हैं। बाहरी राज्यों के साथ ही स्थानीय पर्यटक भी यहां बोटिंग समेत अन्य गतिविधियों का आनंद ले रहे हैं।

उधर, औली और लैंसडौन जैसे हिल स्टेशन भी पैक हैं। इसके अलावा हरिद्वार-ऋषिकेश में लोग गंगा स्थान का लुत्फ उठाने के साथ ही छुट्टियां बिता रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी RTO कार्यालय में पिस्टल से फायरिंग का मामला: वरिष्ठ प्रशासनिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार; पुलिस ने तेज की तलाश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.