ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तल्लीताल चौराहे पर कांग्रेस के सांसद धीरज साहू का पुतला दहन किया 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। झारखंड के कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के आवास पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी में 250 करोड़ ₹ की बिना हिसाब की बेनाम संपति मिलने के विरोध में आज नैनीताल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तल्लीताल में राज्यसभा सांसद धीरज साहू और कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका।

     अरविंद पडियार ने कहा जनता का शोषण और भ्रष्टाचार कर कांग्रेस पार्टी के सांसद धीरज साहू ने जो पैसा घर मे छिपा कर रखा था। ऐसी पार्टी और ऐसे लोगो का समाज मे बहिष्कार करने के साथ ही उनकी राज्यसभा सदस्यता समाप्त की जाए उनसे इस्तीफा दिलाया जाए। साथ में शामिल थे

आनंद बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, गजाला कमाल, अरविंद पटियार , के एल आर्या, तेज सिंह नेगी, विमल अधिकारी, सोनू साह, राधा खोलिया, संतोष कुमार, विकास जोशी, बहादुर रावत, जय किशन पोखरिया आशु उपाध्याय, ऋतुल कुमार, विक्की राठौर ,पंकज राठौर, कैलाश रौतेला, कमल खान, मुकेश कुमार, विश्व केतु आदि भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल विधानसभा में हरीश पनेरु का जनसंपर्क अभियान जारी, दूरस्थ गांवों में नुक्कड़ सभाएं कर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.