नैनीताल में महाराष्ट्र और केदारनाथ उपचुनाव में भारी मतों से विजय होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पार्टी ने केदारनाथ उपचुनाव में भारी मतों से विजयी होने पर तथा उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र में दोबारा भारी मतों से विजय पर सरोवर नगर नैनीताल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा महाराष्ट्र,उत्तर प्रदेश और केदारनाथ उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत का जश्न धूमधाम से मनाया।

नैनीताल स्थित रामलीला ग्राउंड में कार्यकर्ता एकत्र होकर आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ने जनता का आभार प्रकट किया और कहा की जिस तरीके का विश्वास जनता में भारतीय जनता पार्टी को लेकर है उसके नतीजे के फल स्वरुप आज चुनाव में जीत हासिल की है।नैनीताल : महाराष्ट्र और केदारनाथ उपचुनाव में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

भाजपा सरकारों द्वारा किए जा रहे विकास कार्य और निर्धन एवं कमजोर लोगों के उत्थान के लिए किए जा रहे कामों पर जनता ने भाजपा को जीताकर उनके कामों पर मोहर लगाई है। ।
आनंद बिष्ट ने कहा की लगातार भारतीय जनता पार्टी हर चुनाव में जीत दर्ज कर रही है क्योंकि अभी जो चुनाव हुए हैं उसमें भी भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश हो गया उत्तरांचल की केदारनाथ की सीट पर हमने विजय प्राप्त की है।

यह सारा जनता द्वारा भारतीय जनता पार्टी द्वारा जो जन्म सामान्य के लिए कार्य किया जा रहे हैं उसे पर जनता की मोहर दिखा रही है। भारतीय जनता पार्टी जनता के बीच में अच्छा काम कर रही है जिसके द्वारा जनता बार-बार भारतीय जनता पार्टी को हर स्टेट में रिपीट कर रही है।

केदारनाथ की जनता को एक बार फिर बधाई दूंगा क्योंकि हमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बहुत ही प्रिय स्थान रहा है।केदारनाथ वहां की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाकर महिलाओं का सम्मान करने के साथ-साथ उत्तरांचल का भी नाम देश में रोशन किया है।

जिसे भारतीय जनता पार्टी और तेजी के साथ उत्तरांचल का विकास करेगी और आने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी जनता का ऐसी इतिहास उसको मिलेगाउक्त कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, अरविन्द पडियार,मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह रावत,,भुपेंद्र बिष्ट, संतोष कुमार,अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष रोहित भाटिया,आशीष बजाज, प्रोफ़ेसर ललित तिवारी,नितीन कार्की,विमला अधिकारी,मधु बिष्ट, कलावती असवाल,राधा खोलिया,सुनीता रावत,लाल सिंह बिष्ट,अरुण कुमार,मनोज साह जगाती,नवीन जोशी,सागर आर्या, तनिष्क मेहरा, पार्थ साह,कनक प्रभात,भोला दत्त तिवारी, विकाश जोशी,शैलेन्द्र सिंह बिष्ट,संतोष साह,विक्रम सिंह राठौर,संजय कुमार,महेश वाल्मीकि,मोहित रौतेला,मनोज कुमार,नीतू पवार,नरेंद्र सिंह बिष्ट, निखिल बिष्ट और आनंद कुमार एडी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी के अक्षत गुप्ता का राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.