बीएलएम एकेडमी ने किया कचरा मुक्त भारत अभियान का आयोजन

हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े कार्यक्रम के तहत बीएलएम एकेडमी ने कचरा मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया ।

इस मौके पर बीएलएम के छात्र छात्राओं तथा शिक्षक शिक्षिकाओं ने पुलिस फायर स्टेशन के आसपास के स्वच्छता का अभियान चलाकर जैविक तथा अजैविक कूड़े को इकट्ठा कर गौलापार स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में इकट्ठे किए कचरे का निस्तारण किया।

प्रबंधक साकेत अग्रवाल ने कचरा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत करते हुए बच्चों को स्वच्छता का संदेश दिया। बच्चों ने कूड़ा एवं कचरे का सही निस्तारण करने का संपर्क लिया तथा यह भी सुनिश्चित किया कि वे स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने हेतु अपना योगदान देंगे।

प्रधानाचार्य डा.गायत्री कंवर,हेड एडमिन डॉ.अमर सिंह कंवर सीनियर कोऑर्डिनेटर संगीता माथुर, हेड मिस्ट्रेस पूनम क्वात्रा समेत समस्त शिक्षक गण एवं सीनियर वर्ग के छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल जिले में दशहरे की रात दो अलग-अलग हादसों में दो युवाओं की मौत, परिवारों में मचा कोहराम
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.