ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। पहले दिन दिन छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह नजर आया। पेपर देकर विद्यालय से बाहर निकले छात्रों छात्रों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

बच्चों का कहना था कि हिंदी का पेपर उनकी उम्मीद से बेहतर आया है। हालांकि आने वाले विषयों के पेपर को लेकर बच्चों में टेंशन भी दिखी। बच्चों का कहना था कि पेपर के बीच में तैयारी करने का समय काम है, उसके बावजूद वह पूरी तरह से तैयार हैं।

पहले दिन हिंदी का पेपर उनकी अपेक्षा से ज्यादा अच्छा आया था। आपको बता दें कि इस बार 10वीं और 12 वीं में कुल 210354 परीक्षार्थी शामिल हा रहे हैं।दसवीं की और 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च को खत्म होंगी।

वहीं उप जिला अधिकारी परितोष वर्मा ने बताया कि बोर्ड के नियमों के अनुसार सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए हैं परीक्षा केदो के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लगाई गई है साथ ही पर्याप्त फोर्स भी तैनात की गई है सभी जगह पहली पाली के पेपर शांतिपूर्वक संपन्न हुए हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी फायर सर्विस कर्मियों को मिलेगी बेहतर आवासीय सुविधा, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने किया भूमि पूजन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.