ब्रेकिंग न्यूज़

फायर कर्मियों के आवास हेतु फायर स्टेशन हल्द्वानी परिसर में हुआ भूमि पूजन

कर्मचारियों के कल्याण एवं बेहतर आवासीय सुविधाओं की दिशा में नैनीताल पुलिस की पहल

हल्द्वानी। नैनीताल जनपद में अग्निकांड, आपदा और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में तत्परता से अपनी सेवाएं देने वाले फायर सर्विस के अधिकारी एवं कर्मचारियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने शुक्रवार को फायर स्टेशन हल्द्वानी परिसर में फायर सर्विस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के आवास के लिए प्रस्तावित भूमि पर विधिवत भूमि पूजन किया।

इस पहल का उद्देश्य फायर सर्विस के अधिकारी एवं कर्मचारियों को सुविधाजनक आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराना है, ताकि वे बेहतर वातावरण में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी दिन-रात आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की सुरक्षा और जन-धन की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। ऐसे में उनके लिए बेहतर आवासीय सुविधाओं की व्यवस्था करना कर्मचारी कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

भूमि पूजन के अवसर पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने फायर सर्विस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके कल्याण और सुविधाओं को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) नैनीताल गौरव किरार, फायर स्टेशन ऑफिसर (एफएसओ) हल्द्वानी मिन्दर पाल सहित फायर स्टेशन हल्द्वानी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

फायर सर्विस कर्मियों के लिए प्रस्तावित आवासीय व्यवस्था से उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मदद मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : मां नंदा-सुनंदा महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.