ब्रेकिंग न्यूज़
कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. गिरीश चंद्र सिंह नेगी को ‘गिरि गंगा गौरव सम्मान’, कूटा ने दी बधाईराहुल गांधी के खिलाफ मुकदमे पर हल्द्वानी में नया विवाद, वाल्मीकि समाज ने उठाए शिकायतकर्ता की पहचान पर सवालहल्द्वानी : कांग्रेस के सीएम आवास कूच के विरोध में भाजपा का सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना, अनुसूचित समाज के सम्मान का मुद्दा उठायानैनीताल : ज्योलीकोट में दूषित पानी से दो मौतों के बाद भी सिस्टम बेपरवाह, 400 से ज्यादा लोग बीमार; इलाज पर लाखों खर्च, ग्रामीणों में भारी आक्रोशनैनीताल : ज्योलीकोट में जलजनित बीमारी का कहर: 16 वर्षीय इकलौते बेटे और दो बच्चियों की मां की मौत, पीलिया-डायरिया के बढ़ते मामलों से दहशत

आंधी तूफान के कारण नैनी झील में चल रही एक याट बोट पलटी, वही दुर्गा पूजा महोत्सव मेले में लगने वाली दुकाने तिनके की तरह उड़ी

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। तूफानी मौसम के कारण नैनीझील में चल रही एक याट पलट गई। उसमें सवार लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाव, हालांकि उनकी रक्षा के लिए तत्काल एक अन्य याट व बोट वहां पहुंच गई।

मौसम विभाग ने ऊत्तराखण्ड में हल्की बर्फबारी और बरसात की भविष्यवाणी की थी। रविवार तक नैनीताल में मौसम बहुत अच्छा था।

अचानक सोमवार सवेरे बादलों ने आसमान की आजादी हर ली। देखते ही देखते दोपहर एक बजे शहर में कोहरा छा गया। कोहरे के साथ बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने लगी।

अचानक शुरू हुई तेज बरसात और हवा से नैनीझील में चल रही नाव और याट असहज हो गई। इनमें से हवा के रुख के विपरीत आई एक याट पलट गई, जिसे वहां मौजूद मीडिया कर्मियों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।

याट में सवार लोगों के लिए तत्काल दूसरी याट पहुंची और उन्हें सुरक्षित निकालकर स्टैंड में पहुंचाया। बाद में याट भी झील के किनारे लाकर उसे सुधार लिया गया।

बादलों और कोहरे ने शहर को अपने कब्जे में ऐसे कर लिया जैसे कि भरी दोपहर में रात हो गई हो।

वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियों के हैडलाइट जला लिए। मौसम के रुख को देखते हुए दुकानदारों ने अपनी दुकानें दोपहर से ही बंद कर दी।

 मौसम विभाग द्वारा जारी 16 अक्टूबर को उत्तराखण्ड में बारिश की भविष्यवाणी फिर सटीक साबित हो रही है।

नैनीताल में दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और दोपहर बाद काला घना कोहरा छा गया और दिन में ही रात जैसा अंधेरा छाने लगा जिससे लोगों को दिन में ही वाहनों की हेड लाइट जलानी पड़ी।

तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश ने लोगो को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया तो वही दुर्गा महोसव मेले के लिए डीएसए मैदान में लगाई जा रही अस्थायी दुकानों की छतें तेज हवाओं में तिनके की तरह उड़ी।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 4 सितंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.