ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा के ग्रह-नक्षत्र इन दिनों ठीक नहीं चल रहे हैं। लोकसभा चुनाव में बहुमत से दूर रही भाजपा अयोध्या (फैजाबाद) लोकसभा सीट भी हार गई थी।

अब उत्तराखंड से भाजपा के लिए अच्छी खबर नहीं है। उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव में भाजपा बदरीनाथमंगलोर विधानसभा सीट हार गई है।

बदरीनाथ में बुटोला : आमतौर पर ऐसा बहुत कम होता है, जब कोई पार्टी सत्ता में हो और उपचुनाव में हार जाए, लेकिन उत्तराखंड में सत्ता में होने के बावजूद भाजपा उपचुनाव में दोनों सीटें हार गई।

बदरीनाथ में कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला ने भाजपा के राजेन्द्र सिंह भंडारी को 5 हजार 224 वोटों से हराया है। कांग्रेस के बुटोला को 28 हजार 121 वोट मिले, जबकि भाजपा के भंडारी को 22 हजार 937 वोट मिले।

मंगलोर सीट पर भी भाजपा को झटका : उत्तराखंड की ही एक अन्य सीट मंगलोर पर भी भाजपा को झटका लगा है। यहां कांग्रेस के काजी मोहम्मद निजामुद्दीन 422 वोटों से चुनाव जीत गए।

कांग्रेस के निजामुद्दीन को 31 हजार 727 वोट मिले, जबकि भाजपा के करतार सिंह भडाना 31 हजार 305 वोट मिले। हालांकि काजी की जीत की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सभी 10 राउंड के बाद काजी 422 वोटों से आगे थे। उत्तराखंड में उपचुनाव के लिए 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी जेल परिसर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस की त्वरित कार्यवाही—3 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.