हल्द्वानी। लगातार बारिश ने नैनीताल रोड दोगांव के पास बड़ा हादसा उस समय टल गया जब पहाड़ से अचानक भारी बोल्डर गिरकर एक चलती हुई कार पर आ गिरा।

लेकिन गनीमत रही कि बोल्डर कार के किनारे से टकराया और बड़ा नुकसान होने से बच गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार भूस्खलन के कारण नैनीताल रोड बेहद जोखिम भरी हो चुकी है।

वहीं, प्रशासन ने यात्रियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे फिलहाल इस मार्ग पर सफर करने से बचें।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका जताई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  पशुपतिनाथ मंदिर कौड़ार के विकास को 98 लाख रुपये की मंजूरी, पहली किस्त के 59 लाख जारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.