नैनीताल में डीएसए ग्राउंड में 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक होगा बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन

रिपोर्टर –  गुडडू सिंह ठठोला

नैनीताल। बॉक्सिंग फेरड्रेशन ऑफ इंडिया ने नैनीताल में महिला वर्ग की फ़ेडरेशन कप बॉक्सिंग प्रतियोगिता को 13 से 17 अक्टूबर तक कराने की स्वीकृति दे दी है।

नैनीताल व आसपास के खेल प्रेमियों को देश के कुछ बेहतरीन राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
ऊत्तराखण्ड बॉक्सिंग एसोसिएशन के आवेदन पर आज बॉक्सिंग फरड्रेशन ऑफ इंडिया के सैकेट्री जर्नल प्रमोद कुमार ने अनुमती पत्र जारी कर प्रतियोगिता आयोजित करने की सहर्ष सहमति दे दी है।

ऊत्तराखण्ड बॉक्सिंग एसोसिएशन के जर्नल सैकेट्री गोपाल सिंह खोलिया को जारी पत्र में कहा गया कि आपके पत्र दिनांक 16 सितंबर के संदर्भ में फेडरेशन की तरफ से अनुमती प्रदान की जाती है। उन्होंने, प्रतियोगिता की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए एसोसिएशन की खेल प्रमोशन के लिए प्रशंसा की है।
आपको बता दें कि नैनीताल जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन ने जिलाधिकारी और खेल विभाग की सहमति के बाद मल्लीताल के फ्लैट्स मैदान में अखिल भारतीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित करने का मन बनाया।

दो दौर की बैठकों के बाद तय हुआ कि महिला वर्ग में फेडरेशन कप प्रतियोगिता कराई जाए। देशभर से 8 टॉप राज्यों की टीमों ने आने की कन्फर्मेशन दे दी है। इसमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड(RSPB),ऑल इंडिया पुलिस(AIP)और होस्ट ऊत्तराखण्ड खेलेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  बजून में दिनेश आर्य के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया केंद्रीय नेतृत्व का आभार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.