ब्रेकिंग न्यूज़

देहरादून। नवरात्र के पावन अवसर पर धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे लोकभवन में आयोजित समारोह में गुरमीत सिंह नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नए चेहरों का चयन विधायकों के पिछले चार वर्षों के कार्यों के आधार पर किया गया है। साथ ही, नई कैबिनेट में क्षेत्रीय और जाती समीकरणों का संतुलन साधने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

गौरतलब है कि राज्य में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं चल रही थीं और इसको लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ कई दौर की बैठकों के बाद अंतिम निर्णय लिया गया।

नवरात्र के शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए आज शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है।

वर्तमान में मंत्रिमंडल में कुल पांच पद खाली हैं। इनमें तीन पद पहले से रिक्त थे, जबकि एक पद चंदन रामदास के निधन और एक अन्य पद प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ।

नई कैबिनेट में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाया जा रहा है। उत्तराखंड में 70 विधानसभा की सीटें हैं, वर्तमान में धामी सरकार में 5 मंत्री पद खाली हैं। जिनमें सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य और सौरभ बहुगुणा शामिल हैं।

इनमें से सतपाल और धन सिंह पौड़ी गढ़वाल, जबकि सुबोध टिहरी जिले से आते हैं। ये तीनों गढ़वाल से हैं। रेखा अल्मोडा और सौरभ यूएसनगर जिले से हैं।

जो कि कुमाउं से हैं। अब जिन 5 सीटों को भरा जाना है, उसमें जिन 5 नामों की चर्चा है वो राजपुर से खजानदास, नैनीताल से सरिता आर्य, रुड़की से प्रदीप बत्रा ब देवप्रयाग से विनोद कंडारी और रामनगर से दीवान सिंह बिष्ट का नाम बताया जा रहा है।

खजानदास देहरादून, प्रदीप बत्रा हरिद्वार, विनोद कंडारी रुद्रप्रयाग जिले गढवाल से हैं। जबकि सरिता आर्य और दीवान सिंह बिष्ट नैनीताल जिले से आते हैं।

इस तरह इस बार जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को साधने की कोशिश की जा रही है। हालांकि फाइनल लिस्ट का थोड़ी देर और इंतजार करना होगा।

मंत्रियों के अलावा दर्जन भर से अधिक दायित्वधारियों को भी जिम्मेदारी बांटी जा सकती है। चुनावी साल को देखते हुए धामी सरकार ये फैसला ले रही है।

इसके अलावा, सरकार द्वारा निगमों, बोर्ड और आयोगों में भी दायित्वधारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। 

सूत्रों का कहना है कि जल्द ही करीब दो दर्जन और पदों पर नियुक्तियां की जा सकती हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा भीमताल परिसर में गूंजा ‘जय बोला जय भगोती नंदा’ का जयघोष, पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया मां नंदा-सुनंदा महोत्सव
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.