नैनीताल भवाली मार्ग के समीप वाहन खाई में गिरने से 71वर्षीय महिला उमा वर्मा की मौत 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। स्कॉर्पियो खाई में गिरने से 71 वर्षीय उमा वर्मा की मौत। अल्मोड़ा से बैल पड़ाव इलाज के लिए जा रहे स्कॉर्पियो चालक बेटा घायल।
भवाली से नैनीताल मार्ग में जोखिया मंदिर के समीप एक सफेद महिंद्रा स्कॉर्पियो संख्या यू.के.01ए 9798 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे के समय स्कॉर्पियो भावली से नैनीताल की तरफ जा रही थी।

सड़क में ब्रेक के निशान और टूटी रेलिंगों को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हजारों फीट गहरी खाई वाले क्षेत्र में स्कॉर्पियो दो पेड़ों से जा टकराई और अन्त में एक पेड़ में अटक गई।

सवेरे लगभग 8 बजे की इस घटना को देखकर मार्ग में राहगीरों ने गाड़ी से माँ और बेटे को निकाला और नैनीताल के बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पर तल्लीताल थाना पुलिस और एस.आई.मनीष भाकुनी के नेतृत्व में एस.डी.आर.एफ.की टीम मौके पर पहुंची।

बताया गया कि गाड़ी अल्मोड़ा के जौहरी बाजार निवासी विनय वर्मा के नाम पंजीकृत है। इधर बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल ने स्कॉर्पियो में मौजूद 71 वर्षीय माँ उमा देवी को ब्रॉट डेड घोषित कर दिया।

जबकि 40 वर्षीय बेटा विनय वर्मा घायल है। विनय ने पुलिस को बताया कि एच.आर.नम्बर की गाड़ी को बचाने में स्कॉर्पियो खाई में गिर गई। तुरंत मौके में पहुंची एसडीआरएफ पुलिस के द्वारा मां बेटे को खाई से बाहर निकाला गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को मिलेगी गति, 1 नवंबर की दिल्ली महारैली में शामिल होंगे उत्तराखंड के कांग्रेसजन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.