ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने की अक्षरधाम मंदिर में पत्नी अक्षता के साथ की पूजा, सादगी की सोशल मीडिया पर हो रही है तारीफ…

नई दिल्ली। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने रविवार को यहां अक्षरधाम मंदिर में पूजा-अर्चना की। सुनक दंपति मंदिर में करीब 50 मिनट मंदिर में रहे।

इस दौरान उन्होंने मंदिर के वास्तु तथा इतिहास के बारे में जाना। ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति सुबह करीब पौने सात बजे भगवान विष्णु का अवतार माने जाने वाले स्वामीनारायण को समर्पित अक्षरधाम मंदिर पहुंचे, स्वागत क्षेत्र से मुख्य मंदिर परिसर तक करीब 155 मीटर तक दोनों नंगे पांव ही गए ।

मंदिर में दोनों का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया। मंदिर की परिक्रमा करने के दौरान सुनक ने पुजारियों के साथ बातचीत भी की। कहा कि मेरी पत्नी और मुझे आज सुबह स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में दर्शन-पूजन करके प्रसन्नता हुई।

इस मंदिर की सुंदरता और भव्यता तथा शांति, समरसता और एक बेहतर इंसान बनने के इसके संदेश से हम विस्मित रह गए।

यह केवल पूजा स्थल नहीं है, बल्कि एक मील का पत्थर भी है, जो भारत के मूल्यों, संस्कृति और दुनिया में उसके योगदान को भी दर्शाता है।

मंदिर प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि बारिश के बावजूद ऋषि सुनक और उनकी पत्नी ने मंदिर में विनम्रता से पूजा-अर्चना की। दोनों बारिश के मौसम में भी मंदिर परिसर में नंगे पांव चले ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में अहम जिम्मेदारियां निभाने के बाद अब राष्ट्रीय स्तर पर नई भूमिका में IPS प्रहलाद नारायण मीणा, WCCB दिल्ली में बने उप निदेशक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.