हल्द्वानी। शहर के ओके होटल के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। बताया जा रहा है कि एक प्राइवेट बस ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटना की जांच प्रारंभ कर दी है और बस चालक की तलाश की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है, साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  पहाड़ के बाद भावर व तराई में बाघ और गुलदार की दस्तक से दहशत, दिनदहाड़े सड़क पार करता दिखा विशालकाय बाघ, वीडियो....
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.