ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम लला अपने नए मंदिर में विराजने जा रहे हैं। इसके लिए उत्तराखंड में भी तैयारियां जोरों पर हैं। हल्द्वानी सहित कुमाऊं के हजारों लोग इस पल का गवाह बनने की तैयारी में जुटे हैं।

इसके लिए अब उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी से अयोध्या तक सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। हल्द्वानी से अभी तक सिर्फ लखनऊ के लिए ही बस सेवा संचालित होती थी। 

22 जनवरी को नए मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने से अयोध्या का महत्व कई गुना बढ़ गया है। हर कोई अयोध्या जाने लालायित है और जाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में अब रोडवेज ने भी अपने कदम बढ़ा लिए हैं। काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी-अयोध्या बस सेवा को हरी झंडी दे दी।

काठगोदाम डिपो के एआरएम आलोक बिनवाल ने बताया कि यह बस पहले लखनऊ तक चलती थी। मगर यात्रियों की अयोध्या तक नई बस सेवा शुरू करने की मांग थी। इसे देखते हुए अयोध्या तक सीधी बस ले जाने का फैसला किया गया।

बस रात 8.30 बजे हल्द्वानी से रवाना होगी और बरेली, लखनऊ, फैजाबाद होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से शाम 3:30 बजे हल्द्वानी के लिए रवाना होगी। 532 किलोमीटर की दूरी के लिए 745 रुपये किराया तय किया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल में मिशन 2027 को लेकर हरीश पनेरु की सक्रियता तेज, गांव-गांव जनसंपर्क से चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.