धोखाधड़ी के आरोप में  युवती तथा उसके परिवार वालों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

उधमसिंहनगर। सिडकुल थाना पुलिस ने मंगलवार को धोखाधड़ी के आरोप में चंपावत के लोहाघाट निवासी युवती तथा उसके परिवार वालों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।

आरोप है कि लड़की और उसके परिजनों ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर युवक और उसके पिता से 3.10 लाख रुपये की ठगी कर ली।
सिडकुल के औरंगाबाद निवासी आनंद सिंह ने पुलिस को बताया कि चार वर्ष पहले योगग्राम पतंजलि में उसके पुत्र सुमित सिंह की मुलाकात चम्पावत जिले के लोहाघाट थाना क्षेत्र के रुद्रमाली निवासी युवती से हुई थी।

इसके बाद दोनों की आपस में दोस्ती हो गई और एक दूसरे से शादी करने को भी राजी हो गए।

दोनों परिवारों की रजामंदी से रिश्ता तय हो गया। दोनों परिवार आपस में काफी घुल मिल गये और बातचीत करना शुरू कर दिया। इस कारण युवती का उनके घर आना जाना शुरू हो गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, लाखों की नकदी समेत फर्नीचर और सामान जलकर राख
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.