उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज, कल और परसों (25 से 27 जून) उत्तराखंड के नैनीताल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय की विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

उपराष्ट्रपति धनखड़ आज कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह की अध्यक्षता करेंगे। वो संस्थान के विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों को संबोधित करेंगे।

धनखड़ 27 जून को शेरवुड महाविद्यालय के 156वें ​​स्थापना समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान उपराष्ट्रपति नैनीताल के राजभवन का भी दौरा भी करेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 2 नवंबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.