ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव हेतु नैनीताल पुलिस की कड़ी चौकसी

काठगोदाम पुलिस/SST टीम की सघन वाहन चैकिंग अभियान में की 1 लाख की नगदी जप्त

 नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को निष्पक्ष, सकुशल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु पूरी तरह से तैयार है।
आदर्श आचार संहिता लागू होने से साथ ही थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों/जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सतर्कता एंव गहनता से सघन चैकिंग की जा रही है।

इसी क्रम में थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा व SST टीम द्वारा गोलापार काठगोदाम बैरियर पर वाहन संख्या UP 25CD7314(मारुति स्विफ्ट डिजायर कार) को रोक कर चैक किया गया तो वाहन चालक विक्की गंगवार पुत्र लोकी राम गंगवार निवासी मितीपुर जोखनपुर बरेली उत्तर प्रदेश से कुल 1,00000 रुपये बरामद किये गए।
वाहन चालक विक्की गंगवार से उक्त धनराशि के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर कोई भी स्पष्ट प्रमाण नहीं दे पाया।
उक्त धनराशि जमा कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई।

पुलिस/SST टीम-

1-  विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम
2-  अमर सिंह गढ़िया प्रभारी SST गौलापार

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : नाव चालक और पर्यटकों में विवाद, मारपीट के बाद मॉल रोड पर मची अफरा-तफरी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.