ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

रानीखेत में आगामी  10, 11 व 12 मई को साहित्य , शिक्षा, पर्यटन और संस्कृति का उत्सव ‘किताब कौतिक आयोजित होगा 

रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत

रानीखेत। पर्यटन नगरी रानीखेत में आगामी मई की 10, 11 व 12 तारीख़ को साहित्य , शिक्षा, पर्यटन और संस्कृति का उत्सव ‘किताब कौतिक’ आयोजित होने जा रहा है।

जिसमें साठ प्रकाशकों की करीब सत्तर हजार पुस्तकें पुस्तक प्रेमियों के आकर्षण और खरीद के केंद्र में रहेंगी इसके अलावा साहित्यिक विमर्श,कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक संध्या सहित कई रोचक कार्यक्रम होंगे।रानीखेत : पर्यटन नगरी रानीखेत में आगामी 10,11 व 12 मई को आयोजित होने जा रहा ‘किताब कौतिक’

इस तीन दिवसीय आयोजन को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए छावनी परिषद बोर्ड कक्ष में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा हुई और तीन दिनी कार्यक्रम निर्धारित किया गया।

तय हुआ कि दस मई को रानीखेत और आस-पास के विद्यालयों में विभिन्न क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा कैरियर काउंसलिंग की जाएगी। 11 मई को मुख्य आयोजन का शुभारंभ छावनी परिषद बहूद्देशीय सभागार में होगा। जिसमें देश के करीब साठ पुस्तक प्रकाशकों के स्टाल्स लगेंगे।

साहित्यिक परिचर्चा, प्रसिद्ध लेखकों से सीधी बात, स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों के लिए विज्ञान कोना, नेचर वाक, आमंत्रित कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक संध्या, हस्त-शिल्प स्टाल्स, 12 मई को साहित्यिक सत्र में रानीखेत के गौरवशाली इतिहास और भविष्य पर चर्चा, कुमाऊं रेजिमेंट और सैन्य परम्परा पर चर्चा सहित अनेक समसामयिक विषयों पर‌ विमर्श होगा।

इसके अतिरिक्त स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन और‌ की रोचक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 5 से 9 मई तक बाल प्रहरी के संपादक और साहित्यकार उदय किरौला द्वारा बच्चों के लिए कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल:17 सितंबर, 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.