ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

क्या जल्द रंग लाएगी कृषक कृषि बागवानी और उद्यमी संगठन के महासचिव दीपक करगेती की मुहिम 

रानीखेत। पहले निदेशालय में तालाबंदी ,उसके बाद भ्रष्टाचार मिटाओ उद्यान बचाओ को लेकर गैरसैण यात्रा पर निकले,और उसके बाद देहरादून में 14 दिनों तक आमरण अनशन करने के बाद मा उच्च न्यायालय पहुंचे कृषक कृषि बागवानी और उद्यमी संगठन के महासचिव दीपक करगेती की तीन तीन जनहित याचिकाओं पर लगातार सुनवाई करते हुए जहां उद्यान विभाग के समस्त घोटालों की जांच उच्च न्यायालय ने केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को सौंप दी ।

वहीं आनन फानन में सरकार ने भी भ्रष्टाचार में लिप्त निदेशक हरमिंदर सिंह बवेजा को भी निलंबित कर दिया।लेकिन सीबीआई जांच तेजी से चली जिसमे सीबीआई ने दर्जन से अधिक आला अधिकारियों और निजी फर्म स्वामियों पर प्राथमिकी भी दर्ज कर चुकी है।लेकिन प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीबीआई अब जांच को और अधिक बारीकी से शुरू कर दिया है।

बीते तीन दिनों से सीबीआई के जांच अधिकारियों ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के निदेशालय रानीखेत में डेरा डाल दिया है और एक एक पन्ने की जांच चल रही है।
अब देखना ये है कि क्या दीपक करगेती की उद्यान विभाग को भ्रष्टाचार से मुक्त करने की मुहिम जल्द रंग लाएगी या अभी और इंतजार करना होगा।
जांच की गति तेज होने से अधिकारियों की धड़कनें भी तेज हो चुकी है।

यह भी पढ़ें :  देवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलान

You missed

error: Content is protected !!