ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

देहरादून के रायपुर क्षेत्र स्थित ननूरखेड़ा में शिक्षा निदेशालय के भीतर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर अरविंद पुंडीर उर्फ कल्ली समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपितों की पहचान कर रही है, जिनकी जल्द गिरफ्तारी संभव है।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार, 21 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में एक विद्यालय का नाम भूमिदान करने वालों के नाम पर रखने को लेकर बैठक चल रही थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और कुछ लोगों ने निदेशक कक्ष में घुसकर जमकर हंगामा किया। आरोपितों ने कुर्सियां और अन्य सामान तोड़ते हुए अराजकता फैलाई और शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ मारपीट की।

इस मामले में निदेशक की तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उमेश शर्मा काऊ व उनके समर्थकों के खिलाफ लोक सेवक के कार्य में बाधा, मारपीट, बलवा, संपत्ति नुकसान, जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं, विधायक की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल सुशील रमोला की तहरीर पर भी पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट और अभद्रता की धाराओं में अलग मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, साक्ष्यों और वीडियो फुटेज के आधार पर चार आरोपितों—अरविंद पुंडीर उर्फ कल्ली, लक्ष्मण नवानी, राकेश थपलियाल और अक्षय राणा—को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  16 सितंबर को होगा 124वें श्री नंदा देवी महोत्सव का भव्य शुभारंभ, 17 को निकलेगा कदली वृक्ष का नगर भ्रमण

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.