ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तर भारत में कोहरे का कोहराम, यूपी में शीतलहर की चेतावनी

वंदे भारत समेत 150 ट्रेन 20 घंटे लेट, कई फलाइट्स डायवर्ट

हल्द्वानी। मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा चादर में लपेटे हुए थे वहीं कल शाम से हल्द्वानी में भी कोहरे ने दस्तक दे दी। कल शाम से ही हल्द्वानी कोहरा देखने को मिला, जिससे हल्द्वानी में भी  की ठिठुरन बढ़ गई है।

उत्तर भारत में घने कोहरे से दिन के तापमान में भारी गिरावट आई है। कोहरे के चलते शुक्रवार को भी उड़ानें और ट्रेन संचालन बाधित रहा। वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी वीआइपी ट्रेन भी 20 घंटे से भी अधिक की देरी से चल रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले कुछ दिनों में ज्यादा दिखेगा। इस वजह से तापमान में गिरावट होगी और पांच से 11 जनवरी के बीच दिल्ली के कई इलाकों में शीत लहर चल सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में, नए वर्ष का आगाज कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच होगा।

वंदे भारत समेत 150 ट्रेन 20 घंटे लेट

कोहरे के चलते वंदे भारत, राजधानी, शताब्दी, हमसफर सहित लगभग 150 ट्रेनें घंटों विलंब से दिल्ली पहुंचीं। कई ट्रेनें 10 से 20 घंटे की देरी से पहुंचीं। इस कारण इनके प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा। वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (22436) गुरुवार को 20:31 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंची। शुक्रवार को यह निरस्त कर दी गई थी। भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार को दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से 17:20 घंटे की देरी से रवाना हुई। लखनऊ -नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस शुक्रवार को सही समय पर रवाना हुई, लेकिन नई दिल्ली पहुंचने तक 1:26 घंटे लेट हो गई।

ज्यादा खराब स्थिति दिल्ली से आने-जाने वाली ट्रेन

गुरुवार को लखनऊ नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस रात 11:38 बजे रवाना हुई। इस कारण शुक्रवार की दोनों दिशाओं की शताब्दी एक्सप्रेस निरस्त हो गई। बिहार में पटना सहित 13 जिलों में घने कोहरे और 18 जिलों में मध्यम दर्जे के कोहरे की चेतावनी है। पटना में राजधानी एक्सप्रेस 11 घंटे और संपूर्ण क्रांति 15 घंटे देर से पहुंची। यहां सबसे ज्यादा खराब स्थिति दिल्ली से आने एवं जाने वाली ट्रेनों की है। शुक्रवार को दृश्यता बाधित होने के कारण शहर में कई ट्रेनें देरी से चलीं। एएनआई से बात करते हुए एक यात्री दीप्ति ने कहा कि सभी ट्रेनें देरी से चल रही हैं। स्टेशन पर बहुत भीड़ है और बाहर भारी ट्रैफिक जाम है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर घना कोहरा

दिल्ली के आइजीआइ एयरपोर्ट के पास सुबह में साढ़े तीन घंटे घना कोहरा रहा। इस दौरान दृश्यता 150 मीटर रही। इससे उड़ानें प्रभावित हुईं। पश्चिमी विक्षोभ को कारण सुबह में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया, लेकिन दिन के तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ गई है। इस वजह से शुक्रवार का दिन इस सीजन में सबसे ठंडा दिन रहा।

उत्तर प्रदेश में बढ़ रही गलन

उत्तर प्रदेश में भी कई जिलों में कोहरा पसरा रहा। गलन भी बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक धूप निकलने के आसार कम हैं। 50 से अधिक जिलों में घने कोहरे के साथ शीतलहर चलने की चेतावनी दी गई है। नए साल में तापमान और गिरेगा। दो जनवरी के बाद हल्की धूप हो सकती है, मगर सर्दी में कमी नहीं आएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राम प्रधानों की मांगों को लेकर 24 सितंबर को भीमताल में धरना, जिला प्रधान संगठन ने किया आंदोलन का ऐलान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.