ब्रेकिंग न्यूज़
एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक जारी , 12 हजार से अधिक छात्र करेंगे मताधिकार का प्रयोगहल्द्वानी में मैरिज हॉल चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, तीन एसी आउटर और नकदी बरामदरानीखेत की गीतांजलि सती ने लोअर PCS परीक्षा में हासिल की 20वीं रैंक, चाय कारोबारी की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मानहल्द्वानी : छात्रसंघ चुनाव को लेकर SSP मंजूनाथ टीसी ने संभाली कमान, तिकोनिया से कॉलेज तक सघन सुरक्षा व्यवस्था, रातभर चला चेकिंग अभियानउत्तराखंड में आज छात्रसंघ चुनाव: 136 महाविद्यालयों और 3 विश्वविद्यालय परिसरों में होगा मतदान, 80 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं चुनेंगे अपने प्रतिनिधि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य सडक सुरक्षा परिषद की बैठक ली।

आयुक्त दीपक रावत ने कैम्प कार्यालय से वीसी से प्रतिभाग किया। 

हल्द्वानी। समीक्षा में मुख्यमंत्री ने राज्य में होने वाली दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में क्रैश बैरियर व पैराफिट लगाने में देरी पर उन्होने लोनिवि को शीघ्र टेंडर कर कार्य प्रारम्भ कराने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा चारधाम यात्रा से पूर्व सभी व्यवस्थायेें सुनिश्चित की जांए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य को ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जनपद स्तरीय सडक सुरक्षा कमेटी सभी जनपद की सडकों की नियमित निरीक्षण करे। 

   उन्होंने कहा कि चालकों हेतु पर्यटन क्षेत्रों में (डोरमेट्री) बनाये जायेंगे। उन्होेंने कहा टूरिस्ट क्षेत्रों में चालकों को आराम हेतु यह अतिआवश्यकता है इसके लिए उन्होने पर्यटन क्षेत्रों में स्थानों का चिन्हिकरण के निर्देश दिये। उन्होंने कहा सडक मार्गो के जितने भी प्रस्ताव भारत सरकार में जाते है।

उनकी मानिटरिंग अवश्य की जाए। उन्होंने कहा सडक सुरक्षा जागरूकता हेतु डिजीटल एवं सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा 18 वर्ष के बच्चों को लाईसेंस देने हेतु बच्चों के माता पिता की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।  

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक ने ठेले को मारी टक्कर, 13 वर्षीय कपिल की दर्दनाक मौत; पिता गंभीर घायल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.