ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में रक्षा मंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

नैनीताल। 19 मार्च 2026। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी दी है कि पुष्कर सिंह धामी 20 मार्च को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 20 मार्च को देवीधुरा, चंपावत से प्रस्थान कर अपराह्न 3:15 बजे गोलापार हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे। इसके बाद वे सर्किट हाउस हल्द्वानी के लिए रवाना होंगे।

सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री अपराह्न 3:30 बजे से राजनाथ सिंह के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे तथा स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है और संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  KBC ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख जीतने का झांसा, उत्तराखंड के व्यक्ति से ठगे 1.50 करोड़ रुपये
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.