ब्रेकिंग न्यूज़
रक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौतरक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्ररक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएंहल्द्वानी : गोरापड़ाव डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो और शातिर अभियुक्त गिरफ्तार; 1.40 लाख की लूटी नकदी, दो तमंचे और कार बरामदनैनीताल : राखी की डिलीवरी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने प्राइवेट कूरियर कंपनियों की चेकिंग के दिए निर्देश

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार 4 जुलाई को नैनीताल जिले के भीमताल दौरे पर रहेंगे।

प्रभारी अधिकारी, जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शनिवार को दोपहर 1:00 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और अपराह्न 2:15 बजे ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हेलीपैड, भीमताल पहुंचेंगे। इसके बाद वह 2:25 बजे कार से यूनिवर्सिटी परिसर के लिए रवाना होंगे और 2:35 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शैक्षणिक एवं विकास से जुड़े विषयों पर उनकी सहभागिता रहने की संभावना है।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, खाद्य पदार्थों की सघन जांच के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!