ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलानरक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौतरक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्ररक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएं

ओखलकांडा/नैनीताल। ओखलकांडा विकासखंड की ग्राम सभा टीमर में शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया।

गांव निवासी 58 वर्षीय संतोष कुमार, पुत्र शेरी राम, घर से कुछ दूरी पर घास काटने गए थे। इसी दौरान ऊपर पहाड़ी पर घास चर रही एक गाय अचानक संतुलन खो बैठी और नीचे गिर गई। गाय के साथ भारी पत्थर भी लुढ़कते हुए नीचे आए, जो सीधे संतोष कुमार के ऊपर जा गिरे।

हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही संतोष कुमार की मौत हो गई। इस दुर्घटना में गाय की भी जान चली गई। घटना के बाद ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई और तत्काल इसकी सूचना क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य मंत्री राम सिंह कैड़ा को दी गई।

सूचना मिलते ही मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जिलाधिकारी नैनीताल, पुलिस प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात कर तत्काल राहत एवं बचाव टीम को घटनास्थल भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को चिकित्सकों की टीम मौके पर भेजकर घटनास्थल पर ही पोस्टमार्टम कराने के निर्देश भी दिए, ताकि दुर्गम क्षेत्र के कारण परिजनों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

मंत्री कैड़ा ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि मृतक के परिजनों को आपदा मद के अंतर्गत नियमानुसार आर्थिक सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और हरसंभव सरकारी सहायता का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें :  SSP मंजूनाथ टी.सी. की कुशल रणनीति से पुलिस का बड़ा एक्शन—डकैतों के लिए अब सिर्फ जेल, मास्टरमाइंड यश सिडाना सहित 4 डकैत और गिरफ्तार, 4 तमंचे, 7 जिंदा कारतूस व लूटी नगदी बरामद

You missed

error: Content is protected !!