Boy inflating balloons, Varanasi Benares India

देहरादून। खेल-खेल में एक छह वर्षीय बच्चे के गले में गुब्बारा फंस गया। जिससे दम घुटने से बच्चा बेहोश हो गया।

बच्चे को बेहोश देखकर माता-पिता उसको लेकर हिमालयन अस्पताल पहुंचे, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रानीपोखरी थानाध्यक्ष विकेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि गुरुवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि एक छह वर्षीय बालक की मौत हो गई है।

जिस पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। जहां पर मृतक के पिता रामस्नेह की ओर से बताया गया कि उनका छह वर्षीय बालक अतुल गुब्बारा फुलाकर उसके साथ खेल रहा था।

तभी खेल- खेल में एक गुब्बारा उसके मुंह में रह गया, जो उसके सांस की नली में फंस गया। जिससे उसका दम घुट गया और वह मौके पर गिरकर बेहोश हो गया। इस वे उसके लेकर अस्पताल लाए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, थानाध्यक्ष ने बताया कि डाक्टर के अनुसार, गले की नली में गुब्बारा फंसने से बच्चे का दम घुट गया। जिसके कारण यह घटना घटी है।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अतुल (6 वर्ष ) पुत्र राम स्नेह हाल निवासी वीरपुर मोड बड़कोट व मूल निवासी लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। मृतक के पिता क्षेत्र में दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करते हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: गौलापार में भूमि संस्था की पहल, 25 महिलाएं सीख रहीं जूट बैग निर्माण और सिलाई का हुनर
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.