ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

नैनीताल में सेंट जॉन्स स्कूल के बच्चों ने विश्व जल दिवस पर जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। सरोवर नगरी  के प्रतिष्ठित सेंट जॉन्स स्कूल के विद्यार्थियों ने विश्व जल दिवस के अवसर पर जागरूकता फैलाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में छात्रों ने जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करने के लिए नाटक, कविता पाठ और पोस्टर प्रदर्शनी प्रस्तुत की।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और स्वागत भाषण से हुई, जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्य  विनीता रावत,उप-प्रधानाचार्य पूनम बिष्ट ने जल संकट और इसके समाधान पर प्रकाश डाला।

इसके बाद, छात्रों ने एक नाटक के माध्यम से यह दर्शाया कि कैसे पानी की बर्बादी से भविष्य में गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

छात्रों ने जल संरक्षण पर सुंदर कविता पाठ किया और रंग-बिरंगे पोस्टरों के माध्यम से संदेश दिया – “जल है तो कल है” और “पानी बचाओ, जीवन बचाओ”।

 प्रधानाचार्य श्रीमती विनीता रावत ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने जल संरक्षण की दिशा में व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल को सराहा और भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

उक्त कार्यक्रम में प्रधानाचार्य  विनीता रावत,पूनम बिष्ट,ज्योति त्रिपाठी,अनीता बोरा,आशा जोशी, किरन मेर,लता फर्त्याल,मोनिका वर्मा,पल्लवी जोशी, शाहीन, विक्रम सिंह रावत, तुलसी बिष्ट,पूनम,रेणु एवम् समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  वीर जवानों के साथ रक्षाबंधन: सरिता आर्या ने बांधा रक्षा सूत्र, राष्ट्रसेवा के संकल्प को किया मजबूत

You missed

error: Content is protected !!