गुमशुदा बच्चों को रामनगर पुलिस ने मात्र 1 घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, पुलिस की तत्परता बनी मिसाल

रामनगर।   शिकायतकर्ता निवासी नई बस्ती पूछड़ी, रामनगर द्वारा सूचना दी गई कि उनके दोनों नाबालिग पुत्र तथा एक अन्य बच्चा शाम 07:30 बजे बिना बताए घर से कहीं चले गए हैं और वापस नहीं लौटे हैं।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा संबंधित अधिकारियों को मामले में तत्काल बच्चों को सकुशल बरामद किए जाने के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार द्वारा तत्काल सघन तलाश अभियान चलाया गया।

       पुलिस टीम की सतर्कता एवं त्वरित कार्यवाही के परिणामस्वरूप गुमशुदा तीनों बच्चों को मात्र 1 घंटे के अंदर रेलवे स्टेशन से रात को सकुशल बरामद कर लिया गया। 

     बच्चों ने बताया कि वे काम करने के उद्देश्य से मुरादाबाद जाने की योजना बना रहे थे, साथ ही उनके साथ उनका एक अन्य मित्र भी था।

     थाना पुलिस द्वारा बच्चों को काउंसिलिंग कर भविष्य में ऐसे कार्य न करने की हिदायत दी गई तथा सुरक्षित तरीके से उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

बच्चों को देखकर उनके परिजनों के चेहरे पर मुस्कान और राहत के भाव लौट आए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: गौलापार में भूमि संस्था की पहल, 25 महिलाएं सीख रहीं जूट बैग निर्माण और सिलाई का हुनर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.