ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के बताया गया कि डीएम नैनीताल के निर्देश पर नैनीताल रोड, रामपुर रोड एवं कालाढूंगी रोड पर किए जा रहे अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की जा रही है ।

इसी क्रम में द्वारा नगर निगम को साथ लेकर सड़कों के किनारे बने फुटपाथ पर से अतिक्रमण हटाने अभियान लगातार जारी है ।

पिछले कई दिनों से यह अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत फुटपाथ पर लोगों के द्वारा कब्जा किए जाने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने सख्त रूप अपनाया है।

हल्द्वानी में अवैध अतिक्रमण पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में आज काठगोदाम और रामपुर रोड क्षेत्र में नैनीताल रोड पर किए गए अवैध अतिक्रमण को खाली कराया ।

सड़क किनारे दुकानदारों ने फुटपाथ को घेर रखा था इस पर उनके द्वारा चेतावनी दी गई और फुटपाथ खाली कराया।

ऐसे में उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि सड़क के किनारे फुटपाथ पर किसी भी तरह से अतिक्रमण ना करें ऐसे में प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान नगर निगम के सहायक आयुक्त गणेश भट्ट समेत नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  हवन में दलितों की आहुति और प्रसाद वितरण, फिर भी छुआछूत का आरोप; रेखा आर्या का कांग्रेस पर निशाना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.