ब्रेकिंग न्यूज़

10वीं में पढऩे वाले छात्र ने फांसी लगाकरदी जान,गांव में मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बागेश्वर/गरूड़। राजस्व पुलिस क्षेत्र पिंगलों के अंतर्गत एक गांव में 10वीं में पढऩे वाले छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गोमती घाटी के ज्वणास्टेट गांव निवासी राहुल मेहरा पुत्र कैलाश सिंह मेहरा उम्र 14 वर्ष ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।

राहुल राजकीय इंटर कालेज मैगड़ीस्टेट में 10वीं का छात्र था। वह तीन दिन से स्कूल नहीं गया था।

शनिवार को दिन में भोजन करने के बाद उसकी मां ने उसे बकरी चराने को जंगल जाने को कहा। वह सीधे घर के अंदर गया और चादर से गला बांधा और बल्ली से फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।

उसकी मौत से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण इस घटना से स्तब्ध हैं। तहसीलदार निशा रानी ने बताया कि दूरभाष से पता चलने के बाद राजस्व टीम जांच के भेज दी गई है।

मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.